बागपत। जिले के सभी परिषदीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों के परिसर में बाल मैत्रिक शौचालय बनाएं जाएंगे। छोटे बच्चों के लिए निर्माण होगा। बच्चों को लुभाने के लिए कार्टून और चित्रकारी से सुंदर बनाया जाएगा। निर्माण जिला पंचायती राज विभाग 14 वित्त से मिलने वाले बजट से कराया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 284 गांवों को प्रशासन ने ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित किया । जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों का निर्माण होगा। वहीं तीन से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए बाल मैत्रिक शौचालय बनाया जाएगा। बच्चों के लिए इन्हें विशेष गेटअप दिया जाएगा। इसमें दरवाजा छोटा रहेगा, इससे कोई बच्चा गलती से बंद हो जाए तो उसे बाहर से ही खोला जा सके। जिन विद्यालय में शौचालय नहीं, वहां नया निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत राज विभाग 14वें वित्त से बाल मैत्रिक शौचालय का निर्माण कराएगा। बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी बीडीओ, सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला हो चुकी है। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है।