फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार मीटर दौड़ अंकित ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी, लंबी कूद और दौड़ के मुकाबले हुए। विजेता टीम को सम्मानित किया । इसमें मुख्य अतिथि नोएडा सदर के तहसीलदार जयंत और राकेश कुमार रहे।
विज्ञापन

शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार नोएडा सदर जयंत ने कहा बच्चे मेहनत और लग्न से कोई भी काम करते हैं उन्हें मंजिल जरूर मिलती है। खेल भी इसी कड़ी है। जीत की भावना से मैदान में उतरना चाहिए, इसके बाद उनकी विजय जरूर निश्चित हो जाएगी। हारने के बाद कभी भी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे आगे बढ़ने की ललक पैदा हो जाती है। कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष संजय ने बताया कि पांच हजार मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, अरुण द्वितीय और कर्ण तृतीय रहा। तीन हजार मीटर में अमित शर्मा प्रथम, संदीप द्वितीय और दीपक तृतीय रहा। सब जूनियर की लंबी कूद में टिंकू प्रथम, राघव द्वितीय और मानू तृतीय रहा। जूनियर में दीपांशु प्रथम, संदीप द्वितीय और आदित्य तृतीय रहा। सीनियर लंबी कूद में अभिषेक शर्मा प्रथम, अरुण द्वितीय और अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में नेहरू हाउस ने सुभाष हाउस को फाइनल मैच हराकर विजयश्री हासिल की। प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, वरिष्ठ प्रवक्ता मूलचंद, कुशल चंद, हरिओम शर्मा, राजेश सरोज, विकास मानव, विक्रम का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें