फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट से भरे ट्रक ने आंगनबाडी सुपरवाइजर को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बोहला-लुहारी मार्ग पर बाइक पर सवार होकर अपने बेटे के साथ गांव जा रही आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को ईट से भरे ट्रक ने कुचल दिया। जबकि उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। इस घटना के विरोध मेें ग्रामीणों ने मार्ग जाम किया। पुलिस ने मार्ग खुलवाकर ट्रक को कब्जे मेें ले लिया है, जबकि चालक भाग गया।
विज्ञापन

मृतक बबीता (42) पत्नी राजपाल लुहारी गांव की रहने वाली है। बबीता समाज कल्याण विभाग में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद पर तैनात है। वह बुधवार को शाम के समय अपने बेटे सागर के साथ बाइक पर सवार होकर कोताना से अपने गांव लुहारी आ रही थी, जब वह बोहला और लुहारी के बीच पहुंची तो पीछे से ईंटों के भरा ट्रक बाइक को कुचलता चला गया। इससे बाइक पर सवार आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बबीता की मौके पर मौत हो गई और उनका बेटा सागर गंभीर घायल हो गया। इस हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। लोगों ने घायल सागर को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर किया। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना स्थल से ईंट से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों के जाम लगाने से करीब आधा घंटा मार्ग अवरुद्ध रहा। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दुघर्टना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें