फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिवाना गुलियान गांव मेें तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान गांव मेें बुधवार को तीन दिवसीय स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान आदित्य सोलंकी ने किया। प्रतियोगिता मेें प्रथम दिन तेड़ा, खट्टा प्रह्लादपुर, सरूरपुर, फतेहपुर पुट्ठी, बड़ावद, रंछाड़, बिजवाडा और आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना आदि की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच तेड़ा और खट्टा पह्लादपुर की टीम के बीच हुआ। काटे के मुकाबले में खट्टा प्रह्लादपुर की टीम ने तेड़ा की टीम को 69-49 अंक से हराया। इसके अलावा सरूरपुर की टीम ने फतेहपुर पुटठी को 95-51 अंक, बड़ावद ने रंछाड की टीम को 39-25अंक , खपराना कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना गुलियान की टीम को 61-17 अंक से हराया। इस दौरान रेफरी विषपाल, दीपक रहे। इस मौके पर कपिल सोलंकी, दिनेश कुमार, निर्मला तोमर, सचिन, सुधीर, निश्चल, छोटू, विक्रांत, निशांत, महक सिंह, पुनीत का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें