बागपत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें समूह चलाने वाली महिलाओं को बैंकों की ओर से 50 हजार की धनराशि के स्वीकृत प्रमाण पत्र डीएम भवानी सिंह खंगारौत, क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार सिंह और सीडीओ चांदनी सिंह ने संयुक्त रूप से वितरित किए।
बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में बताया महिलाओं को समूह चलाने की धनराशि बिनौली भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक हरिशंकर की ओर से उपलब्ध कराई गई। बैंक ने 34 महिलाओं को धनराशि के स्वीकृत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए । जिलाधिकारी ने कहा समूह से समृद्धि की ओर चलना है। एक विकास की ओर नया रास्ता बनाना है और साथ ही हमें एक ऊर्जावान बनना है इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी बड़ौत प्रेम चंद आदि उपस्थित रहे।