छपरौली (बागपत)। कस्बे के बिजलीघर में काफी लोगों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विद्युत निगम का स्टाफ उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है और लोगों के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा मीटर रीडिंग में अनियमितता हो रही है। टीम अपनी मर्जी से रुपये वसूलती है। सेवादल के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने कहा उपभोक्ता के बिल जमा करने के बाद भी अगले माह के बिल में जोड़ दिया जाता है। एक किलोवाट की खपत होने पर भी दो किलोवाट का बिल भेजा जा रहा है। जो उपभोक्ताओं का शोषण है, अब इसे ओर सहन नही किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कराने का भी आरोप लगाया है। बिजलीघर में एक्सईएन अजय कुमार और एसडीओ रितेश्वर बंधु ने आंदोलनकारियों आश्वासन दिया उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर दर्शन सिंह, यामीन, रोहित, गुलशेर, मुमताज, यशपाल, गुलाब, श्योदान सिंह, जयबीर सिंह हाजी गफ्फार, साधु आदि रहे।