फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ ने एडीओ पंचायत के खिलाफ जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीओ ने एडीओ पंचायत के खिलाफ जांच शुरू की
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। महावतपुर गांव में बिना बीडीओ की अनुमति और ग्राम सचिव की अनुपस्थिति में राशन डीलर से रिश्वत लेकर एडीओ पंचायत के राशन की दुकान का गलत प्रस्ताव करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर कमिश्नर ने एडीओ पंचायत के खिलाफ जांच बैठा दी। कमिश्नर के आदेश पर बुधवार को डीडीओ ने ब्लाक कार्यालय में पहुंचकर प्रकरण की जांच शुरू कर दी।
उल्लेखनीय है विगत माह एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने बीडीओ प्रेम चंद से अनुमति लिए बिना और ग्राम सचिव रेशु की अनुपस्थिति में गांव खड़खड़ी के ग्राम सचिव भूपेंद्र के साथ मिलकर महावतपुर गांव की राशन की दुकान का गलत प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान एडीओ पंचायत के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी । मामला बढ़ता देखकर बीडीओ प्रेमचंद ने एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा, वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम और सीडीओ ने एडीओ पंचायत के खिलाफ जांच बैठा दी। डीएम के आदेश पर पीडी एमएल पटेल के जांच करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने कमिश्नर कार्यालय में जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही एडीओ पंचायत पर कई संगीन आरोप भी लगाए । ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेकर कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों को एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताकर एडीओ पचंायत के खिलाफ दोबारा से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर के आदेश पर बुधवार को देर शाम डीडीओ हुबलाल ब्लाक कार्यालय में पहुंचे और जांच की। इस संबंध मेें डीडीओ हुबलाल ने कहा एडीओ पंचायत रणधोल के खिलाफ ग्रामीणों के शिकायत करने पर कमिश्नर साहब ने जांच बैठाई। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा पहले भी कई बार एडीओ पंचायत के खिलाफ जांच हो चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने पर लगातार ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों को पूरा मामला बता दिया है। ग्राम सचिव रेशु ने बताया उनकी अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत रणधोल ने राशन की दुकान का गलत प्रस्ताव करा दिया था, जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें