बड़ौत (बागपत)।
यमुना नदी के किनारे बसे जागोस गांव में राधा-कृष्ण मंदिर की चारदीवारी की खुदाई करते समय एक पत्थर जिस पर राम लिखा था निकला। उसे जब गांववालों ने यमुना नदी में डाला तो वह तैरने लगा। इसे देखकर भीड़ जमा हो गई। अब उसे मंदिर परिसर में एक ड्राम में पानी भरकर रखा गया।
जागोस गांव में राधा-कृष्ण मंदिर की चारदीवारी की खुदाई की जा रही है। खुदाई के दौरान जमीन से एक पत्थर दिखाई दिया। जिस पर राम लिखा था। इसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। जब लोगों ने इस पत्थर को यमुना नदी में डाला तो यह पत्थर तैरने लगा। जब यह काफी दूर तक चला गया तो उसे निकाला । बाद में कश्यप समाज के लोगों ने पत्थर को चमत्कारी बताकर पानी से बाहर निकाला और पत्थर को लाकर मंदिर के प्रांगण में ड्राम से भरे पानी में डाल दिया और ड्राम में भी यह पत्थर तैरता रहा। वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई और पत्थर की लोग पूजा-अर्चना करने लगे। पत्थर का वजन 10 किलो के आसपास है।