फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं : सीओ
विज्ञापन

- व्यापारियों की बैठक में सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिये सीओ रामानंद कुशवाहा ने व्यापारियों की बैठक ली और उन्हें सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे अपनी दुकानों और मकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि कोई बदमाश अपराध करने आये तो वह कैमरों में कैद हो सके और पुलिस को उन्हें पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि दुकानों पर नौकरों को रखने और अपने वाहनों पर चालकों को रखने से पूर्व उनका पूरा सत्यापन कराएं कि वे कहां के रहने वाले हैं। उनका कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है। उन्होंने व्यापारियों से यह भी कहा कि उन्हें कहीं बहुत अधिक धनराशि देने या लेने जाना है तो वे पुलिस को सूचित करें तो उन्हें दो सशस्त्र पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए जाएंगे। सीओ ने व्यापारियों से यह भी अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो वे इसकी सूचना पुलिस को दे। इस अवसर पर व्यापारियों ने भी अपने सुझाव रखे। जिस पर ध्यान रखने का सीओ ने वायदा किया। उन्होने जाम लगने की स्थिति को प्रमुखता से रखा। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव, अनिल जैन, अमौल जैन, कृष्ण चंद जैन, कमल किशोर जैन, पंकज जैन, मनोज कुमार, प्रमोद, विजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें