तीसरें दिन भी तहसील कर्मियों ने
काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
बड़ौत। तहसील मुख्यालय में तहसील कर्मचारी संघ के तत्वाधान में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बाजूओं में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
जिलाध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में तहसील कर्मचारी एकत्रित हुए और उन्होंने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उनका कहना था कि तीन अगस्त को मेरठ में मंडलायुक्त द्वारा मेरठ तहसील में तीन नियमित कर्मचारियों श्याम सिंह, देवेश, नंदन शर्मा एवं आकाशदीप तथा पांच संविदा कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इस मामले में शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि 20 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर प्रदेश में पूर्ण तालाबंदी कराई जायेगी। इस अवसर पर लोकेंद्र, नरेंद्र, अशोक अवस्ती, जयकुमार, सत्यवती, मेराजूदीन, देवेंद्र, रीना, आदि उपस्थित रहे।