रेलवे लाइन के पास बेहोश मिला युवक
बड़ौत। असारा और रमाला गांव के बीच रेलवे लाइन के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बेहोश पड़ा मिला। कुछ राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार रात रमाला पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास यह बेसुध युवक पड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवक पूरी तरह होश में नहीं था। बड़ी मुश्किल से उसने अपना नाम इमरान निवासी शामली बताया। अनुमान लगाया जा रहा है वह किसी ट्रेन से गिरा है या उसे धक्का दिया गया है। पूरे होश में आने पर ही सही स्थिति का पता लग सकेगा। जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार का कहना था कि पुलिस कर्मियों को वहां पर भेजा गया था। यह मामला सिविल क्षेत्र का है।