फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई के वक्त हामिद अंसारी का बयान गलत : बघेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विदाई के वक्त हामिद अंसारी का बयान गलत : बघेल
विज्ञापन

- प्रभारी मंत्री बोले, दस साल तक उपराष्ट्रपति रहे, तब कुछ नहीं बोले

बागपत। लघु सिंचाई, मत्स्य और जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि विदाई के वक्त मुस्लिमों की असुरक्षा के बारे में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का दिया गया बयान गलत है।
शुक्रवार को जिला योजना की बैठक के लिए पहुंचे बघेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बागपत, शामली और महोबा के लिए गिरता भूजल स्तर सबसे बड़ा खतरा है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ती हुई जनसंख्या भी इतना बढ़ा खतरा नहीं है। छतों पर जल संचय की प्रणाली पुरानी हो गई है। नदियों से जलस्तर नहीं बढ़ सकता। चेकडैम नहीं बनाए जा सकते। ऐसे में अब केवल तालाब की उपयुक्त साधन है। इसके लिए बजट जारी कराया गया है। जिन गांवों में एनजीटी के आदेश पर हैंड़पंप उखाड़े गए हैं, वहां पर पेयजल के लिए ओवरहैड टैंक की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघेल ने कहा कि गन्ने का 85 फीसदी भुगतान हो गया है, जो बचा उसे भी दिलाया जाएगा। यह भी कहा कि यदि कहीं विद्यालय में नकल मिली तो इसका प्रार्थना पत्र दे तुरंत कार्रवाई होगी। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के निर्माण पर कहा कि तीन-चार माह में हाईवे निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके टेंडर भी हो गया है। इससे पहले गड्ढा मुक्त सड़क करने के लिए डीएम को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए। भाजपा विधायक योगेश धामा ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के प्रत्येक जिले में विकास कार्यों का सत्यापन खुद करेंगे। वह बागपत भी आएंगे और जमीनी हकीकत देखेंगे। विकास कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें