छात्रों को बताए सड़क के नियम
बागपत। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। टीएसआई ने छात्रों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। साथ ही सुरक्षित होकर सड़क पर चलने के लिए प्रेरित किया।
बृहस्पतिवार को टीएसआई विपिन कुमार ने बच्चों को यातायात नियमों जानकारी दी। बताया कि दाएं-बाएं देखकर सड़क को पार करना चाहिए। स्कूल वाहन में बैठते समय शरीर का कोई हिस्सा बाहर न निकालें। वाहनों के पायदान और खिड़की पर खड़े होकर यात्रा न करें। बाइक चलाते हुए हेलमेट जरूरी पहनें। वाहन चलाते मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। यह भी जानकारी दी की वाहन को कभी भी बाए ओर से ओवरटेक न करें। सड़क हादसों को रोकने के लिए अपने माता-पिता, भाई, बहन ओर रिश्तेदारों को जागरूक करें। प्रबंधक अजय गोयल सभी शिक्षक और विद्यार्थियों को यात्रायात के नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। नियमों से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। यातायात पुलिस कर्मी हरिकैलाश सिंह, जशवीर सिंह, इंद्रराज सिंह, सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।