फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज हाउस गाजियाबाद को खुलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हज हाउस गाजियाबाद को खुलवाने की मांग
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
हज वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया बागपत इकाई के सदस्यों ने आला हजरत हज हाउस गाजियाबाद को खुलवाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सोसाइटी के प्रदेश महासचिव इसरार खान ने कहा आला हजरत हज हाउस को बाढ़ जोन में बताकर बंद करने के आदेश दिए हैं, जो अनुचित है। जबकि पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा सभी स्थिति में इंजीनियरों से निर्माण की पड़ताल कराने के बाद ही हज हाउस का निर्माण कराया था। यदि यह निर्माण बाढ़ जोन में था तो संबंधित अधिकारियों ने इसके निर्माण की अनुमति क्यों दी। मोहम्मद आरिफ मलिक ने कहा पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद सहित 16 जिलों के हज यात्रियों की सुविधा के लिए आला हजरत हाउस का निर्माण कराया था। यह हज हाउस बंद कर दिया। ऐसे में हज यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को सौंपा। उन्होंने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे समाज के लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने पर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं होती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रिजवान मलिक, वकील मलिक, फहीम अहमद, शाहिद रंगरेज, एडवोकेट शकील अहमद, मेहरबान कुरैशी, मईनु चौधरी, साजिद मलिक, शाहबाज, इमरान मलिक, दानिश मिर्जा, मुकीम मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें