फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बीडीसी ने नहीं ली पद व गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जिले के लगभग 50 बीडीसी सदस्यों ने शपथ नहीं ली है। इन्हें ब्लॉक की ओर से पत्र भेजे जा रहे हैं। जिससे सभी सदस्यों के शपथ होने की रिपोर्ट आयोग व शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। तीन ब्लॉकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए। वहीं शासन के निर्देश के क्रम में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्धारित तिथि पर शपथ दिलाई गई। कई ब्लॉकों में हारे प्रत्याशियों के समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ नहीं लीं। जिले में 50 बीडीसी सदस्य ऐसे हैं। ब्लॉक स्तर से इनकी सूची तैयार कर ली गई है। इन्हें पत्र भेजकर शपथ ग्रहण करने के बारे में अवगत कराया जा रहा है।
वहीं, बीडीओ राहुल वर्मा का कहना है कि ज्यादतर बीडीसी सदस्यों ने शपथ ले ली है। किन्हीं कारणों से कुछ रह गए हैं। शासन के निर्देश पर उनकी सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें