फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में पांच करोड़ के विकास कार्य हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में पांच करोड़ के विकास कार्य हुए पास
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सोमवार को निर्माण कार्यों, पार्क सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था आदि के पांच करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव पास हो गए।
विज्ञापन

चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता और ईओ संजय कुमार के संचालन में बैठक शुरू हुई। नगर पंचायत के लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि सभासद श्याम सिंह, यशपाल, दिनेश पंवार, मीनाक्षी देवी, कुलदीप, मदनो, राजवती, रोहित, गीता देवी आदि ने प्रस्ताव रखा कि कस्बे में बने धोबी घाट को हटाकर वहां सरकारी स्कूल, पार्क या सामुदायिक भवन बनाया जाए। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। इसके बाद सामुदायिक भवन पर दो करोड़, नगर पंचायत कार्यालय पर 1.65 करोड़ रुपये का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास हुआ। 10 हाईमास्ट पोल लगाने, 10 वाटर कूलर, क्षेत्र के नागरिकों के बैठने के लिए 100 बेंच लगाने पर सहमति बनी। वार्ड दो, चार, सात, आठ, 10, 11 आदि में दो करोड़ की लागत से रास्तों का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास हुआ। नानक पुरी में डॉ. दीपक जैन वाली गली में मंदिर तक निर्माण कार्य और पाइप लाइन का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें