आज से वाहनों की नई सीरीज के पंजीकरण
बागपत। जिले में मंगलवार से वाहनों की नई सीरीज का पंजीकरण शुरू होगा। एआरटीओ प्रशासन सुभाष राजपूत ने बताया कि नई सीरीज यूपी 17 एस शुरू होगी। अति आकर्षक, अति महत्वपूर्ण और आकर्षक पंजीयन का आधार मूल्य घोषित कर दिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 जनवरी से होंगे। नीलामी 26 से 28 जनवरी के बीच की जाएगी।