फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वितरित होंगे 446 लैपटॉप

Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसपीसी डिग्री कालेज में लैपटॉप वितरण की तैयारी करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण बुधवार को किया जाएगा। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में डीएम हृदय शंकर तिवारी मेधावियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। इसके लिए तैयारियां की गई। तीनों तहसील क्षेत्र के मेधावियों के लिए यहीं पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईओएस ऑफिस के वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 की हाईस्कूल एवं  इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले 446 छात्र-छात्राओं का चयन कर लिया गया है। जिन मेधावियों के समान अंक थे, उनका चयन जन्मतिथि के आधार पर किया गया है। कार्यक्रम का समन्वयक अंतरित कुमार को बनाया गया है। मंगलवार को कॉलेज में इसकी तैयारियां की गई। शिक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हाईस्कूल के 222 मेधावी
दसवीं  में 85.16 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले यूपी बोर्ड के 196, सीबीएसई में 10  सीजीपीए हासिल करने वाले 18 और आईसीएसई में 92.20 प्रतिशत अंक हासिल करने  वाले आठ मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा। 
विज्ञापन


इंटर में 224 को लाभ
12वीं में यूपी बोर्ड में 85.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 196, सीबीएसई में 92 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 18 और आईसीएसई में 87.75 प्रतिशत अंक हासिल  करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।

क्या उपलब्ध कराना होगा?
चयनित अभ्यर्थियों को अंकपत्र की प्रमाणित कॉपी, दो फोटो, पहचान पत्र में आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, वर्तमान संस्था की ओर से जारी पहचान पत्र लेकर पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें