फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 44 किसानों का सट्टा बंद, 11 ट्रैक्टर ट्राली वापस भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में खराब गुणवत्ता का गन्ना लाने पर प्रबंधन ने सख्ती दिखाते हुए गन्ने की 11 ट्रैक्टर ट्राली व बुग्गियां मिल से वापस भेज दीं और 100 से अधिक किसानों को नोटिस जारी किया। साथ ही 44 किसानों का गन्ना सट्टा भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी रामसेवक यादव ने बताया कि काफी समय से किसानों से चीनी मिल में साफ-सुथरा गन्ना लाने की अपील की जा रही है, जिससे गन्ने रिकवरी बढ़ेगी और किसानों को लाभ मिलेगा। इसके लिए किसानों को चेतावनी भी दी गई। इसके बाद भी बार-बार खराब गुणवत्ता का गन्ना मिल में लाया गया। जिसमें सहकारी चीनी मिल के गेट, क्रय केंद्रों और तौल कांटे से 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गियों को वापस लौटा दिया गया।
सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खराब गन्ना आपूर्ति करने के मामले में 100 से अधिक किसानों को नोटिस दिए जा चुके हैं, जबकि 44 किसानों का गन्ना सट्टा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें