फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में बरामद 43 कटरे, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली पुलिस ने ईपीई पर एक कैंटर से 43 कटरे बरामद किए हैं। इसमें चार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हरियाणा की ओर से एक कैंटर में पैर बंधे हुए 43 कटरों को बागपत की ओर लेकर आ रहे हैं। मंगलवार की रात में दो बजे करीब कैंटर चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसमें हरियाणा के काली पुत्र रामधन निवासी सिकंदरपुर थाना सिरसा, संदीप सिंह उर्फ चमकार पुत्र काला, लवली पुत्र जंटा सिंह, जग्गा पुत्र बुद्धराम निवासी नांगल थाना रतिया के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
सट्टे की खाई बाड़ी करते दो पकड़े
दोघट/रमाला थाना दोघट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाडी करते राजबीर से सट्टा पर्ची और 714 रुपये, रमाला थाना क्षेत्र के बुढ़पुर से सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाड़ी करते नरेश सिंह से सट्टा पर्चा और 570 रुपये नकदी बरामद । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें