घर पर जाकर परिवार के लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में शुक्रवार को 4257 किशोरों ने कोरोनारोधी टीकाकरण कराया। इनके अतिरिक्त हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक आयु के 370 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। पिलाना ब्लॉक में सबसे अधिक 1410 और छपरौली ब्लॉक में सबसे कम 290 किशोरों का टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षरण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि बागपत ब्लॉक में 627, बड़ौत ब्लॉक में 378, बिनौली ब्लॉक में 960, छपरौली ब्लॉक में 290, खेकड़ा ब्लॉक में 592 और पिलाना ब्लॉक में 1410 किशोरों का टीकाकरण किया गया। 83 हेल्थवर्कर, 138 फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 149 बुर्जुगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
ऐसे तो ओर बिगड़ जाएगें हालात:बागपत में बिना मास्क के बाजार में घुमते युवक- फोटो : BAGHPAT