फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नों का सही उतर देने वाले विद्यार्थियों को उपहार बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजन कुमार मिश्रा ने कांशीराम आवासीय कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और कंपोजिट भवन का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों में प्रश्न पूछे। जिनका छात्र, छात्राओं ने जवाब दिए। बीएसए ने छात्र, छात्राओं और अध्यापकों को उपहार स्वरूप पुस्तकें, पेन कॉपी देकर सम्मानित किया।
निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्र और छात्राओं से गणित, हिंदी, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। इनका छात्र और छात्राओं ने सही जवाब दिया। साथ ही कक्षा 5 के छात्र रिहान से पूछा कि हु इज द चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया तो बच्चे ने तपाक से जवाब दिया। सर रंजन गोगई इज द चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया। इसके बाद उन्होंने छात्र और छात्राओं से माई सेल्फ सुनाने को कहा। तो सभी छात्र और छात्राओं ने बेहतर ढंग से माई सेल्फ सुनाया। बीएसए ने स्कूल रिकॉर्ड, एएमडीएम रन, रसोई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीएसए ने विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक धर्मेंद्र सिंह तोमर, सहायक अध्यापक उर्मिला, तपेंद्र धामा को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने पर पुस्तक व पेन देकर सम्मानित किया। साथ ही रसोई माता रेखा को बेहतर रसोई संचालन व अभिभावक तेजपाल सिंह को नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए पुस्तक भेंट कर प्रोत्साहित कर कहा। उन्होंने अभिभावकों को कांशीराम आवासीय कॉलोनी में चलाए जा रहे स्कूल को जल्द ही नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कराने का भरोसा दिया। इसके बाद अभिभावकों को कक्षा छह में पढ़ने वाले अपने बच्चों को दूर पढ़ने के लिए नहीं भेजना पड़ेगा। बीएसए ने ग्रेडेड लर्निंग कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों के अच्छे बौद्धिक स्तर के लिए प्रधानाध्यापक संगीता शर्मा की भी सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें