फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। गांव में बरनावा मार्ग पर यज्ञशाला के पास कार ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दाहा गांव निवासी सत्यवीर उर्फ गुप्ता (56) पुत्र समे सिंह इंजन का मिस्त्री था। सोमवार को वह साइकिल पर सवार होकर खेत में गेहूं की फसल काटने जा रहा था। जब वह दाहा-बरनावा मार्ग पर यज्ञशाला से आगे पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। कार सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक भाग निकला। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें