फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अधिकारी करेंगे ईवीएम की निगरानी, तीन पालियों में देंगे ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद ईवीएम, वीवीपैट और अन्य सामग्री की सुरक्षा सेना के जवान और पुलिसकर्मी कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के अधिकारियों की भी ड्यूटी निगरानी में लगाई गई है।
विज्ञापन

11 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव संपन्न कराने के लिए 1027 बूथों पर 1027 ईवीएम और वीवी पैट मशीनें लगाईं। चुनाव में अन्य सामग्री का भी इस्तेमाल हुआ है। चुनाव के बाद सभी ईवीएम और वीवीपैट को लख्मीचंद पटवारी कॉलेज ऑफ एजूकेशन खेकड़ा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। स्ट्रांग रूम में निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के लिए निर्देशित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि 29 अधिकारियों को कंट्रोल में ईवीएम और वीवी पैट मशीनों की निगरानी के लिए जिम्मेदारी दी है। शुक्रवार से अधिकारी ड्यूटी पर जाना सुनिश्चित करेंगे। 23 मई तक अधिकारियों को यहां पर तैनात किया । अधिकारी तीन पाली में ड्यूटी देंगे। डीएम ने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।

इस तरह रहेगा ड्यूटी का शेड्यूल
कंट्रोल रूम में 19 से 25 अप्रैल तक छह अधिकारी और ड्यूटी तीन पाली में करेंगे। इसमें 26 अप्रैल से दो मई तक छह अधिकारी और ड्यूटी तीन पाली में ड्यूटी करेंगे तीन मई से नौ मई तक छह अधिकारी और ड्यूटी तीन पाली में ड्यूटी करेंगे। 10 मई से 16 मई तक छह अधिकारी और तीन पाली में ड्यूटी करेंगे। बाद में 17 मई से 23 मई तक पांच अधिकारी और तीन पाली में ड्यूटी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इन अधिकारियों पर रहेगी जिम्मेदारी
जिला होम्यापैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार, सहायक अभियंता दिनेश चंद्र शर्मा, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, सहायक अभियंता सतीश चंद्र शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, अवर अभियंता सलोनी कुमार, डीआईओएस बृजेंद्र कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी राम कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ कौशल देव, सहायक अभियंता मूलचंद, जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद्र, सहायक अभियंता मुकेश कुमार, युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, सहायक अभियंता अविनाश गुप्ता, डीसीओ संजय सिसौदिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, सहायक अभियंता गजेंद्र सिंह, अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार, डीएसडीओ (विद्युत) रितेश कुमार, मनोरंजन कर अधिकारी पीके सैनी, सहायक अभियंता अनेक सिंह, खनन अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सहायक अभियंता सूरजपाल सिंह, आबकारी अधिकारी राम उजागर मौर्य, अपर सांख्यिकी अधिकारी विनोद, व्यापार विभाग के डिप्टी कमिश्नर नीरज सेंगर, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी भीमसेन यादव, सहायक अभियंता अरविंद कुमार को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें