फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह और जयंत चौधरी ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अभी तक खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह और रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी ने भी ब्योरा नहीं दिया। इस कारण व्यय पर्यवेक्षक और व्यय अनुवीक्षण अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया। इनके अलावा तीन प्रत्याशियों ने भी खर्च को पूरा ब्योरा नहीं दिया। आठ प्रत्याशी अनुपस्थित रहे, उन्हें नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रत्याशियों के खर्च का परीक्षण लेखा टीम ने बैठक की। निर्वाचन आयोग से नामित व्यय पर्यवेक्षक चेतन एमजे ने प्रत्याशियों की तरफ से चुनाव के दौरान खर्च की जा रही धनराशि का सत्यापन किया। व्यय अनुवीक्षण अधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देवानंद राम ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह और रालोद के प्रत्याशी जयंत चौधरी, नेशनल लोकमत पार्टी के उम्मीदवार इस्तिकार, अखिल भारतीय लोकदल के मनोज राणा और निर्दलीय सुभाष ने पूरा व्यय ब्योरा नहीं दिया। इसको नोटिस जारी कर पांच अप्रैल को पूरा व्यय ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा। भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के उत्तर कुमार जिंदल, आपकी अपनी पार्टी के देवेंद्र, भारतीय नौजवान दल के प्रवीण योगी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के चौधरी मोहकम, सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के राम कुमार, हिंदुस्थान निर्माण दल की रूबी कश्यप, सबसे अच्छी पार्टी के डॉ. सलीम अहमद, निर्दलीय जाफर भी अपना चुनाव व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने नहीं पहुंचे। इस कारण उनको नोटिस जारी किया। व्यय अनुवीक्षण अधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देवानंद राम बताया कि अनुपस्थित रहने वाले प्रत्याशियों को चेतावनी दी अगर पांच अप्रैल को अनुपस्थित रहते है तो उनके खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें