बड़ौत (बागपत)। भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने रविवार को बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 में विधानसभा क्षेत्र के 56 मार्गों का नवनिर्माण व पुनर्निर्माण किया, विधायक निधि से 1.5 करोड़ रुपये से 13 मार्गों पर खड़ंजा लगवाया। किसानों की गन्ना समस्या के लिए रमाला सहकारी चीनी मिल का विस्तारीकरण कराया और डार्क जोन को ग्रीन जोन कराया।
जिले में कई साल से बंद ़विद्युत नलकूपों को मंजूरी दिलाई। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र मेें परिवहन व्यवस्था के लिए नई रोडवेज बसों में बढ़ोत्तरी कराई। वित्त वर्ष 2018-19 में गांव में विधायक निधि से 6 किमी मार्ग सीसी, इंटर लॉकिंग, खड़ंजा निर्माण कार्य व ग्राम हजूराबाद गढ़ी से नाला निर्माण कार्य कराया । उन्होंने छपरौली व टीकरी के विद्यालय में शिक्षण कक्ष का निर्माण बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल की चारदीवारी कराई।ा उन्होंने लोकनिर्माण विभाग द्वारा 13.50 किमी मार्ग, गन्ना विभाग 9.915 किमी मार्ग, पीएनजीएसवाई द्वारा 6 किमी मार्ग, रठौड़ा मेें पानी की टंकी का निर्माण व बेसहारा पशुओं के लिए बदरखा में गोशाला का निर्माण, टीकरी में सीएचसी को चालू कराने, श्मशान घाटों का विकास कराया। निरपुड़ा में 132 केवी बिजलीघर का विस्तारण कराकर 220 केवी का स्वीकृत किया। विधानसभा में 150 सवाल लगाए।