बड़ौत (बागपत)। नगर के प्रसिद्ध हड्डी विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉ. नरेंद्र तोमर की याद में 17 मार्च को नेहरू रोड पर स्थित आस्था अस्पताल में फ्री जांच शिविर लगेगा। इसमें डॉ. सुशील तेवतिया, डॉ. पुष्प राज ठाकुर, डॉ. राजीव, दंत विशेषज्ञ डॉ. अदिति शर्मा मरीजों की जांच करेंगे। यह जानकारी आस्था अस्पताल के एमडी डॉ. शशि प्रभा तोमर ने जानकारी दी।