फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए असुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम पवन कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के तीन दिवसीय मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को जनपद में कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि का मेला बहुत ही ऐतिहासिक और प्रसिद्ध है। यहां पर लाखों श्रद्धालु आते हैं। कांवड़ मार्ग के निकट के दोनों ओर मजबूत बेरिकेडिंग होनी चाहिए। व्यवस्था में किसी प्रकार की भी ढील नहीं की जाए। डीपीआरओ, अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए और जो सड़कों की तरफ पेड़ की टहनी लटकी हुई है उनकी भी छंटाई करा दी जाए। विभागीय अधिकारी अपनी व्यवस्थाओं के प्रति सतर्क रहें, जो भी मेले से संबंधित जिम्मेदारी गई हैं उनमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर तरीके से होनी चाहिए। जल निगम को कांवड़ मार्ग पर खराब हैंडपंप का तत्काल ठीक कराएंगे और वाटर टैंक की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि जो कावंड मुख्य मार्ग जहां ठीक नहीं है उसे भी तत्काल से दुरुस्त कर लिया जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर मेडिकल कैंप लगाए जाएं।
एसपी ने शैलेश कुमार पांडे ने कहा हम सब का उद्देश्य अच्छी व्यवस्था देते हुए मेले को अच्छे से संपन्न कराना है। किसी गांव में आपस में लोगों में किसी छोटी बात पर रंजिश है तो उन लोगों में आपस में सामंजस्य बनवा दिया जाए। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी के साथ करें। सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, ओसी गुलशन कुमार, एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग, मेला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत रामवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें