खेकड़ा (बागपत)।
एमएम डिग्री कॉलेज के क्षेत्र के बड़ागांव में स्थित जैन मंदिर में चल रहे रासेयो शिविर में स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को पौधा लगाने और बेटी को बचाने का संकल्प दिलाया।
नगर में स्थित एमएम डिग्री कॉलेज के रासेयो छात्र और छात्राओं का क्षेत्र के बड़ागांव स्थित जैन मंदिर में चल रहे रासेयो शिविर का बृहस्पतिवार को मां सरस्वती की प्रार्थना के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया। इसके बाद पालीथिन से पर्यावरण में होने वाली हानियों के बारे में चर्चा कर बचाव के तरीके बताए। द्वितीय सत्र में छात्र और छात्राओं ने गांव में पौधरोपण कर ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने एवं बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. देवेश शुक्ला, डॉ. गोपेश्वर दत्त पांडेय, प्रताप सिंह, सौरभ आदि रहे।