फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल प्रबंधन ने दिया दस फरवरी तक गन्ने के भुगतान का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के रठौड़ा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में किसानों की पंचायत हुई। इसमें मिल के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दस फरवरी तक गन्ने का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुगर मिल मलकपुर के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अभी तक नहीं हुआ। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आज मंगलवार को मलकपुर शुगर मिल के मालिक उमेश मोदी के दिल्ली स्थित मकान का घेराव एवं धरना प्रदर्शन करने का ऐलान कर रखा था। चेतावनी दी थी कि जब तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वहां से धरना नहीं हटाया जाएगा। दूसरी तरफ मिल के गन्ना प्रबंधक मुकेश मलिक और वित्त प्रबंधक विजय जैन ने रठौडा में हो रही किसानों की पंचायत में पहुंचकर आश्वासन दिया कि उन्हें 10 फरवरी तक का समय दें। इस दौरान गन्ने का भुगतान करा दिया जाएगा। पंचायत में गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह ने कहा कि अगर इस समय अवधि के दौरान गन्ने का संपूर्ण भुगतान नहीं किया तो मिल मालिक का आवास घेरने एवं धरना प्रदर्शन करने से नहीं हटेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े, उसके लिए तैयार है। पंचायत में सुभाष चौधरी, नरेश, नरेंद्र, राज कुमार, हरवीर, महिपाल, वीरेंद्र, सतपाल, ऋषिपाल, नीरज कुमार, सुधीर, अजय कुमार, राम कुमार, महेंद्र, सुखपाल उपस्थित रहे।

किसानों का शुगर मिल में हंगामा
बागपत। सरूरपुर कलां के किसानों ने बागपत गन्ना समिति के बाहर हंगामा किया। बताया कि शुगर मिल का सी गन्ना केंद्र है। इसे जुड़े किसानों को पर्चियों का आवंटन नहीं हो रहा है। इससे परेशानी का सामना है। खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। किसानों ने पर्चियां जारी करने की मांग की है। इसमें सुभाष नैन, ओमप्रकाश, हरेंद्र, रविंद्र, कालूराम, पीतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें