फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी ने प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बुधवार को परियोजना निदेशक और बीडीओ ने ब्लाक पर प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया। बाद में ब्लाक का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

पीडी एमएल पटेल और बीडीओ प्रेम चंद बुधवार को ब्लाक कार्यालय पर पहुंचे और आदर्श स्वयं सहायता समूह बाम की संचालिका शबाना द्वारा खोली गई प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया और अन्य स्वयं समूह की संचालिकाओं को शबाना से सीख लेने का आह्वान किया। इसके उपरांत उन्होंने ब्लाक मुख्यालय पर निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकांश सचिवों की मनरेगा, शौचालय रिपोर्ट पूर्ण होने पर उन्होंने सराहना की। साथ ही सचिवों को प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसमें भूपेंद्र, संजय, सुनीता, रेशू, विकास राठी, प्रिंस, रोहित, सचिन, राहुल तोमर, प्रमेंद्र, संजीव, अवनीश, दीपक, सैंकी, दीपा, लोकेंद्र राठी, हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें