बड़ौत (बागपत)।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन शाखा द्वितीय एवं भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से सिनौली में प्रथम व द्वितीय चरण के बाद तृतीय चरण में चल रहे उत्खनन कार्य सोमवार को जारी रहा।
15 जनवरी से सिनौली मेें तृतीय चरण का उत्खनन कार्य शुरू हुआ। इस अवधि में यहां से मानव बस्ती के प्रमाण मिल चुकी है, इसके अलावा ईंटों की विशाल दीवार, दुर्लभ पॉटरी के साथ-साथ एक ट्रेंच से मानव कंकाल प्राप्त हुआ, यह महिला का कंकाल है और इसके कानों से स्वर्ण आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। इस महिला को बाहर निकालते हुए टीम को एक शाही ताबूत भी मिला। संभावना जतायी जा रही है कि यह महिला का कंकाल 4500 वर्ष पुराना है और किसी रायल परिवार से है। इसी के पास शोधार्थियों को बेशकीमती चाकू भी बरामद हुआ है। इसके अलावा शोधार्थियों को राजेंद्र और श्रीराम के खेत में एक-एक विशाल दीवारें, श्रीराम के खेत में एक कंकाल, मिट्टी की भट्ठी दिखाई दे रही है, जिसके पास सावधानी से उत्खनन कार्य किया जा रहा है। सोमवार से उत्खनन कार्य फिर से शुरू हुआ।