अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के लोगों ने रेलवे विभाग के डीआरएम से अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर रुकवाने की मांग की। लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से भी इसकी शिकायत कर चुके हैं। समाज सेवी मुकेश रूहेला, विजय मानव, चौधरी कृष्ण, पवन ठेकेदार, अनिल ने डीआरएम से ट्रेन को रोकने की मांग की।