बड़ौत (बागपत)। नगर के विभिन्न कालेजों में चल रहे रासेयो शिविर में स्वयंसेवकों ने समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रथम इकाई के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मेें चल रहे शिविर का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. कुमार प्रीतम ने विभिन्न व्यायाम बताए। इसमें इकरा, ज्योति, अनिशा, असमां आदि रहे।
उधर इसी कॉलेज के दूसरे रोसयो शिविर मेें स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन के निर्देशन पर स्वयंसेवकों ने मंदिर, मुख्य मार्गों पर सफाई अभियान चलाया। लोगों को खुले मेें शौच न करने का आह्वान किया। इसमें आयुषी, अंजु, फरीन, कुशी, कोमल, श्वेता, शिल्पी जैन, चांदनी, मिसवा, जोया आदि रही।
दूसरी तरफ दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के पारस बिहार में चले रहे सात दिवसीय शिविर मेें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचिका जैन के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने मलिन बस्ती मेें लोगों को डेंगू व मलेरिया की रोकथाम व बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसमें दिव्या, शिवानी, पारूल, अनुष्का, फरहीन, कलश आदि रहे।