फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल और वीआरसी आमने-सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

महिला लेखपालों के साथ बदसलूकी के मामले में कार्रवाई को लेकर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील पर धरना दिया। वहीं इस मामले में लेखपाल और वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर (वीआरसी) के कंप्यूटर आपरेटरों ने भी एसडीएम को ज्ञापन देकर उन्हेें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
तहसील में शुक्रवार को दो महिला लेखपालों के साथ एक लेखपाल और वीआरसी के एक कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ अलग-अलग तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने दोनों महिला लेखपालों के साथ बदसलूकी की, इसको लेकर लेखपालों ने प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई न होने पर शनिवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने कहा अभी तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की, जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे धरना जारी रहेग और थाना और तहसील दिवस का बहिष्कार रखेंगे। धरने पर सत्यपाल सिंह, जितेंद्र शर्मा, रामपाल यादव, सुरेंद्र पाल राठी, शशांक, विनोद वर्मा, अनिल, सुनील कुमार गुप्ता, कृष्णपाल राठी, राजपाल, राजेंद्र प्रसाद, सहेंद्र पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर लेखपाल सुनील कुमार और वीआरसी के कंप्यूटर आपरेटर मिंटू सहित अन्य ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि लेखपालों ने भी उनके कक्ष मेें तोड़फोड़ की है, जहां पर निर्वाचन का कार्य चल रहा था और जान से मारने की धमकी दी है, यदि दो दिन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो जनपद के सभी वीआरसी कार्य बंद कर देंगे। इसमें मिंटू, महफूज, मोनिका, दिनेश कुमार, अमन गौतम, अंजलि आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें