बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से शुभारंभ हुआ। बाद में मेधावी खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशक शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कक्षा छह और सात की छात्राओं ने स्वागत गान और सरस्वती वंदना और गणपति जी की अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ की। इसके बाद चारों सदन चेनाब, गंगेज, झेलम और सतलुज के छात्रों ने अपने हाउस कैप्टन के साथ मिलकर मार्च पास्ट किया। पहले दिन कक्षा नर्सरी से कक्षा चार तक के बच्चों की 50 मीटर रेस, बाल कलेक्शन, हाकी रेस, फिश रेस, बन्नी रेस, फ्रॉग रेस, लेमन रेस, ट्रॉफी रेस, थ्री लेग रेस कराई। इसमें अर्थव तोमर, अरमान, वरदान, वीर, अदिति, हिमांशु, सौम्या, रोहन, कृतिका, सैफ, भरत, देव, वंश, पलक, प्रिंस, शेखर, आयुषी, सोनिया और कुलवंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आराध्या, क्रिश, अर्णव, जोया, अनवी, तनिश, सोम्या, रचित, अतिक्ष, अभिनव, शिव, तुषार, निहाल, हनी, आशीष, सृष्टि और नमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा संस्कृति, अनवी, अंश देव, प्रथम, प्रीत, श्रेयांश, अनिकेत, शौर्य, विवान, सिद्रा, करण, वैभवी, हर्ष, भारत, आकृति, शगुन, कोरिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।