फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर समिति के कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, जल्द मिलेगा सामान्य प्रजाति का इंडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गन्ना उपायुक्त मेरठ ने तौल केंद्रों का निरीक्षण किया। बालैनी में किनौनी चीनी मिल के केंद्र पर एडवांस तौल मिला। लिपिक के निलंबन की संस्तुति की। मलकपुर क्षेत्र के किसानों की समस्या और शिकायतों को देखकर समिति के कर्मचारियों में बदलाव की तैयारी है। इसके अलावा किसानों की मांग पर सामान्य प्रजाति का इंडेंट भी जल्द ही किसानों को जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिल की बोर्ड बैठक 18 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

गन्ना उपायुक्त हरपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले में कई तौल केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बालैनी में किनौनी चीनी मिल के तौल केंद्र पर लिपिक ने एक किसान से पांच क्विंटल गन्ना एडवांस ले लिया, जिस पर लिपिक कोई जवाब नहीं दे सका। लिपिक का निलंबन किया जाएगा। डीसीओ बागपत कार्यालय में मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। मलकपुर समिति क्षेत्र के किसानों की समस्या और समाधान पर मंथन किया। किसानों ने मांग रखी कि सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट जारी किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट जारी किया जाएगा, जिससे किसानों को आसानी हो सके। मलकपुर समिति की शिकायतें और यहां कर्मचारियों के नहीं मिलने के मामले में कार्रवाई होगी। कर्मचारियों के बदलाव के लिए भी पत्र लिखा। जल्द ही यहां पर फेरबदल होगा। डीसीओ विनीत कुमार ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए कई कदम उठाने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें