फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का आरोपी बीएसए का स्टेनो पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

रिश्वत लेने के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्टेनो को पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ में पेश किया। कोर्ट से उसके जेल भेजा। स्टेनो ने प्राथमिक विद्यालय नंबर एक छपरौली के सहायक शिक्षक सोमित बिश्नोई से पांच हजार रुपये रिश्वत ली थी। एंटी करप्शन टीम ने स्टेनो को रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन

बीएसए राजीव रंजन मिश्र के स्टेनो विनोद मसीह को एंटी करप्शन विभाग मेरठ की टीम ने शिक्षक से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा । पानी से हाथ धुलवाए गए तो पानी गुलाबी हो गया। एंटी करप्शन टीम ने बरामद पांच हजार रुपये व गुलाबी पानी को सील कर दिया। उसने प्राथमिक विद्यालय नंबर एक छपरौली में सहायक अध्यापक सोमित बिश्नोई से गैर हाजिरी कटवाने के लिए पांच हजार रुपये लिए थे। एंटी करप्शन टीम प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा नेे स्टेनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने स्टेनो को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ में पेश किया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन विभाग ही स्टेनो के रिश्वत लेने की जांच करेगा। उसे भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें