दोघट (बागपत)। कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार एडवोकेट निवासी बामनौली ने डीएम को पत्र भेजकर बड़ौत में बिजरौल रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास रोडवेज बस अड्डा बनवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बिजरौज रोड पर बस अड्डा बनने से बाजार में जाम नहीं लगेगा। यात्रियों को किराया भी कम देना पड़ेगा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के यात्रियों को सात किलोमीटर का अधिक किराया देना पड़ता है।
तीन वारंटी गिरफ्तार
दोघट (बागपत)। पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी अमित पुत्र ओमपाल, जनार्दन पुत्र अशोक निवास दोघट, राज कुमार पुत्र राम चन्द्र निवासी पुसार को गिरफ्तार किया है।