फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडसर स्पोटर्स कांप्लेक्स की टीम के सदस्य रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेें मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें रंगारंग कार्यक्रम के बीच तिरुपति आंध्रप्रदेश में होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ियों को उत्साहपूर्वक रवाना किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, मैनेजर मीनाक्षी पंवार और संचालक अंकित पंवार ने संयुक्त रूप से किया। संचालक अंकित पंवार ने कहा कि विदेशों में खिलाड़ियों को समय पर सुविधा मिलती है, इसलिए वे खेलों मेें अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभागीय अफसरों का ध्यान खिलाड़ियों पर नहीं है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हित में इस बार निर्विरोध चुनाव लड़कर गांव-गांव जाकर खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक करना है, ताकि केन्द्र व प्रदेश सरकार के अलावा स्थानीय प्रतिनिधियों का ध्यान खिलाड़ियों की ओर जाएं। बाद में उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को कोच फईम के साथ देशभक्ति गीत जय हो की धुन पर तिरुपति आंध्रप्रदेश में एक से तीन दिसंबर तक होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स के लिए रवाना किया। रवाना होने वाले खिलाड़ियों में जुनैद, मुकुल, उज्ज्वल कुमार, आर्यन, दीपक, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें