बड़ौत (बागपत)।
कर्नाटक में चल रही सीबीएसई नेशनल एथलीट चैंपियनशिप में चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। सूचना पर स्कूल प्रबंधन ने पदक जीतने वाले खिलाड़ी के स्कूल पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया।
संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर और सचिव डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि कर्नाटक मेें 12 से 16 नवंबर तक सीबीएसई नेशनल एथलीट चैंपियनशिप चल रही है। इसमें आल इंडिया के सीबीएसई के स्कूल के खिलाड़ियों के अलावा विदेशी देशों में कुवैत, कतर, ओमान, साउदी अरब के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में स्कूल के कक्षा 12 के छात्र आशीष कुमार पुत्र सोहनवीर निवासी बड़ौत ने प्रधानाचार्य जेपी सिंह के नेतृत्व मेें भाग लेकर दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ी ने चैंपियनशिप की डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद में स्कूल का नाम रोशन किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत होगा। खुशी जताने वालों में अंकित, आशीष, सर्वर, पुनीत, संजय, मोहित, मयंक, दीपक, नवीन आदि रहे।
क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़का में हुई जिला स्तर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाध्यापक हारूण अली मनव्वर ने सम्मानित किया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों में सादान, अदनान, बदर, असद, रिहान, महफूज, संदीप, शिवम, सूरज, हाशिम, फरमान, शिवम, आरिफ, पूजा, काजल आदि रहे।