अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। गोशाला सेवा समिति ने गोपाष्टी मनाई। इसके अलावा वार्षिकोत्सव पर मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा रहे। उन्होंने गाय का पूजन कर उसकी विशेषता को बताया।
शुक्रवार को कस्बा टटीरी में गोपाष्टमी के मौके पर गोशाला सेवा समिति ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक योगेश धामा ने कहा कि गो माता जीवनभर दूध देकर हमारा पालन करती है। गाय के गोबर और मूत्र से अनेक दवा बनती हैं, जो मानव जीवन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही हैं, जिनसे गंभीर रोगों का उपचार हो रहा है। सभी को गो माता की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि गोमाता हमारा पालन करती है। हमें भी सेवा करनी चाहिए। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि गाय के दूध और इससे बने उत्पाद स्वास्थ्य वर्धक होते हैं। हर किसी को एक गाय पालने और सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अध्यक्षता भंवर सिंह वैध ने की। संचालन डॉ. मनोज कुमार शांतिकुंज ने किया। इसमें पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, गोसेवा प्रमुख मेरठ पवन हनुमान, चौधरी सुभाष चंद, तिलकराम गुप्ता, अरुण कुमार शर्मा, राजीव गुप्ता, ईश्वर दयाल, जय कुमार, सुशील कुमार जैन, भगवत प्रसाद, प्रियंका आर्य, संजीव शर्मा, विनोद गोयल, महावीर वशिष्ठ, सुबोध कुमार, अमित चौधरी, मनोज आर्य, प्रवीण कुमार, हिम्मत सिंह, पं. अंकुर शर्मा मौजूद रहे।