फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून का पाठ पढ़ाने वाले कब लगाएंगे हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोगों को बात बात पर कानून का पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मी भी कानून की अनदेखी कर रहे हैं। दुपहिया वाहनों पर सवार पुलिसकर्मी हेलमेट लगाकर नहीं चलते हैं। जबकि वर्तमान समय में यातायात माह चल रहा है और पुलिसकर्मी ही लोगों को रोक-रोककर कानून की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

आमजन को पुलिसकर्मी कानून की जानकारी देते हैैं और पालन कराने के लिए कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटते। यातायात माह में ही अब तक बगैर हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने पर सैकड़ों लोगों के यातायात माह में चालान भी काटे जा चुके हैं, लेकिन खुद पुलिसकर्मियों को कौन कानून का पाठ पढ़ाए। शुक्रवार को सड़कों पर पुलिसकर्मी ही कानून का मखौल उड़ाने नजर आए। शहर के राष्ट्रवंदना चौक, मेरठ रोड, चमरावल रोड और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिसकर्मियों ने बगैर हेलमेट के बाइक चलाई। जबकि इन्हीं मार्गों पर यातायात पुलिस की टीम ने आम लोगों के चालान भी काटे, दूसरी तरफ यातायात पुलिस की टीम किसी पुलिसकर्मी का चालान नहीं काटा गया।
दूसरी तरफ सीओ ट्रैफिक दिलीप सिंह का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है। ट्रिपल राइडिंग करना गलत है। बगैर हेलमेट लगाकर चलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, चाहे इसमें पुलिसकर्मी ही क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें