फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ को पाली गांव में अपात्रों के यहां बने मिले शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीडीओ हुब लाल पाली गांव में विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि शौचालय में काफी गड़बड़ी मिली। अपात्रों को योजना का लाभ दिया। जिन लोगों ने खुद के खर्चे से शौचालय बनाया उन्हें यहां पर स्वच्छ भारत मिशन लिखवाकर गड़बड़ी की गई। मार्गों के निर्माण में भी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

पाली गांव में ग्रामीणों ने विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगा एडीएम से शपथपत्र पर शिकायत की। इसके बाद डीडीओ हुब लाल को इसकी जांच सौंपी गई। शुक्रवार को डीडीओ हुब लाल आशु लिपिक रवि चौधरी और लोनिवि के जेई नरेंद्र कुमार के साथ गांव में जांच करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने शौचालयों की जांच की। डीडीओ ने बताया कि गांव 146 शौचालय बनवाएं । जांच की तो अपात्रों को योजना का लाभ दिया गया सामने आया। जिनके घरों में ट्रैक्टर, गाड़ी, अन्य वाहन और बड़े-बड़े घर बने हैं, उन्हें 12 हजार रुपये के अनुदान पर शौचालय बनाए। जिस नियम से शौचालय बनाए जाने थे उसे निर्माण नहीं हुआ। अपात्रों के यहां बना शौचालय पूरी तरह आधुनिक मिला। डीडीओ ने बताया कि जांच में काफी कमियां सामने आई है।

अफसर के सामने हुई नोकझोंक
बागपत। डीडीओ जैसे ही गांव में जांच करने पहुंचे तो शिकायत कर्ता और प्रधान पक्ष के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। डीडीओ ने उन्हें शांत कर जांच करने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


खुले में शौच करने वालों के यहां बनवाएं शौचालय
बागपत। पाली गांव के प्रधान कमल सिंह ने कहा कि खुले में शौच करने वालों के यहां शौचालय बनाए हैं। किसी भी अपात्र को लाभ नहीं दिया है। गांव के लोगों भी अवगत करा दिया था जो घर से बाहर खुले में शौच करेगा, उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें