फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्यो से विरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सुप्रीम कोर्ट के लिए गए निर्णय से जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बार कौसिंल ऑफ इंडिया के आह्वान पर न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर और महामंत्री के नेतृत्व में डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष सतेंद्र खोखर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अभी हाल ही में निर्णय लिया है कि वकील हड़ताल पर नहीं जा सकते हैं। इसके विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उन्होंने कहा कि 16 लाख अधिवक्ताओं में निर्णय से रोष है। लोकतांत्रिक व्यवस्था बल्कि अधिवक्ता समुदाय की आवाज को दबाने वाला निर्णय है। जो आमजन के अधिकारियों की आवाज उठाता है और अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम ऋषिरेंद्र को सौंपा। महामंत्री आजाद धामा, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, देवेंद्र आर्य, राशि तसलीम, अर्जुन गिरि, नरेंद्र पंवार, महेंद्र बंसल, धर्मेंद्र काठा, संजय पंवार, मुकेश शर्मा, अजय शंकर शर्मा, महेश तोमर, विकास पंवार, मुकेश उज्जवल, वीर सिंह, श्योराणा, मुनेंद्र राणा, जाकिर अली, फिरोज खान, खलील अहमद, इंद्रपाल गुर्जर, महेश रंगा, प्रदीप पंवार, सुजीत पंवार, सोहनपाल गुर्जर, कपिल डेढ़ा, तेजपाल, अजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें