फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबिंदो कॉलेज छात्र संघ का अध्यक्ष बना सांकरौद का प्रशांत धामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली के श्री अरबिंदो कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सांकरौद गांव के छात्र प्रशांत धामा ने परचम लहराया। प्रशांत धामा को अध्यक्ष चुना गया है। जीत के बाद छात्र रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से मिलने पहुंचे। जयंत चौधरी ने कहा कि युवा राजनीति में भागीदारी करें और समाज को नई दिशा देने का काम करें।
विज्ञापन

सांकरौद गांव निवासी प्रशांत धामा दिल्ली के श्री अरबिंदो कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वह चुनाव लड़ा। रालोद के प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय एवं युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने बताया कि चुनाव में कुल 1639 वोट पड़े, इनमें प्रशांत धामा को 1090 वोट मिले। एकतरफा जीत के बाद छात्रों और रालोद नेताओं ने खुशी जताई। बृहस्पतिवार के प्रशांत धामा दिल्ली स्थित रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आवास पर मिलने पहुंचा। जयंत चौधरी ने कहा कि युवाओं की राजनीति में भागीदारी जरूरी है, इससे समाज में परिवर्तन होगा। नई सोच के साथ राजनीति करें और देश को आगे बढ़ाएं। सुधीर भारतीय ने विजेता का फूल माला से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, तरुण मलिक, अश्वनी तोमर मौजूद रहे। गांव में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें