फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गणपति चतुर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएवी पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने गणेश प्रतिमा के सम्मुख पुष्पार्पित किए। विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी से लेकर विसर्जन तक के बारे में जानकारी दी। गणपति को बुद्धि के देवता, मंगल मूर्ति स्वरूप है। समृद्धि और सुख समृद्धि प्रदान करने वाले देवता है। प्रेरित किया शुभ कार्य करने से पहले स्मरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशाल सिर बुद्धिमत्ता का परिचायक है, बड़े कान उत्तम बातों को सुनने की प्रेरणा देते हैं, सुड में अच्छी वस्तु को ग्रहण करने की क्षमता है और लघु मुख से सीमित व अच्छा बोलने का संदेश प्राप्त होता है। उनका विशालकाय शरीर स्थिरता का प्रतीक है।

छात्राओं को किया सम्मानित
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। रेडक्रास सोसाइटी की ओर से आयोजित पोस्टर, स्लोगन, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्कूल कक्षा 10 ओर 11 की छात्रा वंशिक, इशिका, प्राची, नव्या, साक्षी और आयुशी ने भाग लिया। इनके पोस्टर की सभी ने सराहना की। विद्यालय में छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें प्रबंधक जयचंद दरोगा, प्रधानाचार्य महक सिंह हड्डा, उपप्रधानाचार्य अमित तेवतिया, कला शिक्षक पूजा हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


बीएलएड की मेधावियों को किया सम्मानित
बागपत। श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में बीएलएड के प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित हुआ। इसमें सुमाईला ने 81.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, आस्था गोस्वामी ने 79.75 द्वितीय, शीतल गोस्वामी ने 79.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक समिति अरविंद गुप्ता, प्रिंस सिंघल, वैभव मित्तल ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें प्राचार्य प्रोफेसर आरपी चौहान, रोहित शर्मा, हरीश चौहान, विजय वर्मा, डॉ. कविता मानव, रामकिशोर, कमाल सिद्दीकी, संध्या, विकास कुमार, विक्रांत चौधरी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें