फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कांवड़ियों की बाइक में लगी आग, कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक कांवड़ियों की बाइक में लगी आग, कूदकर बचाई जान
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के पास डाक कांवड़ियों की बाइक में आग लग गई। तीन शिवभक्तों ने बाइक से कूदकर जान बचाई। दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके अलावा सड़क हादसों में दो युवक सहित चार शिवभक्त घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के रेवाड़ी निवासी सचिन अपने साथियों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहा था। बाइक पर सचिन सहित तीन शिवभक्त सवार थे। जब वे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के पास पहुंचे तो बाइक में अचानक आग लग गई। तीनों कांवड़ियों ने बाइक से कूदकर जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और बाइक में लगी आग को बुझाया। तीनों बाइक छोड़कर चले गए। इसके अलावा कान्हड़ के पास डाक कांवडिय़ों की बाइक बोगी से टकरा गई। इसमें हरियाणा निवासी मोहन, दिनेश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दाहा गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कांवड़ देखने के लिए आए दाहा निवासी सन्नी और सार्थक को डाक कांवड़ियों की गाड़ी ने टक्कर मारी दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि बाइक में साइलेंसर न होने के कारण आग लग गई थी। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। हादसों में घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें