बड़ौत (बागपत)।
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के लिए 57 गांवों को चुना है, इस संबंध में उन्होंने सीएम से पत्र लिखकर समय मांगा है कि ताकि क्षेत्र में योजना का कार्य हो सके।
विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने सीएम से समय मांगा है कि वे विधान सभा क्षेत्र के पिछडे़ गांवों का विकास के लिए ( जिनमेें सड़क, विद्युतीकरण, पेयजल, पेंशन, राशन कार्ड, कौशल विकास आजीविका, आंगनबाड़ी केंद्र, तालाबों का जीर्णोद्वार, शहीद सैनिकों की प्रतिमा स्थल, किसान क्रेडिट कार्ड एवं छोटे-छोटे उद्योग धंधे, परिवहन सुविधा कराना आवश्यक है, उन्होंने सीएम को यह अवगत कराऐ कि छपरौली विधान सभा केवल खेती पर निर्भर है, इस क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त योजना द्वारा विकास मुद्दों को लेकर वे सीएम से मिल विकास कराने का प्रयास करेंगे।