फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक फूड से बीमार हो रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विजयीभव विद्यापीठ में फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया, इसमें चिकित्सकों ने बच्चों की जांच की। बृहस्पतिवार को दो दिवसीय कैंप का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन सतीश मान ने किया। उन्होंने बताया कि कैंप में 250 से ज्यादा छात्रों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. कर्मवीर ने बताया कि ज्यादातर बच्चों में पेट की खराबी के कारण सिर में दर्द की समस्या पाई। इसका मुख्य कारण हाथों का साफ न होना और फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करना है। कुछ बच्चों मेें दांतों की समस्या भी मिली है, जिन्हें नियमित रूप से सुबह-शाम मंजन करने की सलाह दी गई। जिन बच्चों में ज्यादा कमियां पाई गई, उन्हें चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भेजा। चेयरमैन सतीश मान ने बच्चों से व्यायाम और योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। संचालन विवेक ने किया। कार्यक्रम में मीनाक्षी, मोनी, दीपका, संगीता, उर्वशी, प्रीति, विकास, मोहित का योगदान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें